April 28, 2024

एक्टर पर्ल पुरी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा, रेप और छेड़छाड़ का आरोप

New Delhi/Alive News: टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को पुलिस ने रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 4 जून की रात वालिव और मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक वसई कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर पर एक नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है। लड़की और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है। 

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। पर्ल को पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे। कुछ दिनों पहले पर्ल ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें इसलिए वह अपने घर से भाग आए थे। उनके पास पैसे नहीं बचे थे और वह पानी-पुरी खाकर अपनी भूख मिटाते थे। एक बार तो उन्होंने नौ दिनों तक कुछ नहीं खाया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो पर्ल वी ने साल 2013 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2013 में टीवी धारावाहिक ‘दिल की नजर से खूबसूरत’ के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’ से मिला। इसके बाद पर्ल वी पुरी ने ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार’, ‘नागिन 3’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। एक्टर बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा ‘किचन चैंपियन 5’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे। उनके कुछ म्यूजिक वीडियोज