May 17, 2024

थाने में हुई इस कपल की शादी, जानें क्या है पूरा मामला

पटना/नालंदा : बिहार के नालंदा जिले में एक महिला थाना में प्रेमी युगल की शादी का मामला सामने आया है। शादी का वीडियो वायरल हो गया है। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे से करीब सात साल से प्यार करते थे। आखिरकार कपल शनिवार को महिला थाना पहुंचा जहां पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने शादी रचाई।

जानिए क्यों थाने में हुई शादी…

– जानकारी के मुताबिक, लड़की रिया B.Sc की स्टूडेंट है और लड़का अभिषेक इंजीनियर है।
– दोनों एक-दूसरे से सात सालों से प्यार करते थे।
– लड़का पहले तो शादी के लिए तैयार था लेकिन बाद में मुकर गया।
– लड़का के मुकरने के बाद लड़की शनिवार को महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
– इसके बाद पुलिस अभिषेक के घर पहुंची और उसे लेकर थाना पहुंची।
– यहां दोनों पक्षों की मौजदूगी में दोनों की शादी कराई गई।

2

आखिर क्यों मुकर गया था अभिषेक ?
– रिया ने बताया कि जब उनके बीच अफेयर था तो अभिषेक इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था।
– अब जब अभिषेक इंजीनियर बन गया तो उसके घर वालों ने मिलने पर पाबंदी लगा दी।
– गुरुवार को रिया जब अभिषेक से मिलने उसके घर पहुंची तो उसके भाई ने मिलने से मना कर दिया।
– इसके बाद रिया ने महिला थाना में अभिषेक और उसकी फैमिली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
– पुलिस ने अभिषेक को थाने बुलाया लेकिन वह नहीं पहुंचा।
– आखिरकार शनिवार को पुलिस अभिषेक के घर पहुंची और उसे लेकर थाना पहुंची।
– यहां लड़की और लड़के के फैमिली की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई।