March 7, 2026

निगम आयुक्त ने प्लानिंग व लैंड ब्रांच के साथ की समीक्षा बैठक

Faridabad/Alive News : नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नगर निगम की प्लानिंग और लैंड ब्रांच के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने नागरिकों की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निगम की खाली पड़ी जमीनों पर नई परियोजनाओं के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

निगम आयुक्त ने लैंड और लीगल ब्रांच से जुड़े लंबित अदालती मामलों के शीघ्र निपटान पर जोर देते हुए कहा कि न्यायालयों के आदेशों का समयबद्ध और पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निगम भूमि से संबंधित रिकवरी व कब्जा प्राप्त करने वाले मामलों में अदालत के आदेशों को तुरंत लागू करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, चीफ टाउन प्लानर धर्मपाल सिंह, सीनियर आर्किटेक्ट बी.एस. ढिल्लो, जिला अटॉर्नी नमृता चौहान सहित प्लानिंग व लैंड ब्रांच के अधिकारी मौजूद रहे।