March 7, 2026

फरीदाबाद में जलभराव का जायजा लेने पहुंचे निगम कमिश्नर

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में हो रही भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे और शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव की स्थिति को देखने के लिए नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा खुद मौके पर पहुंचे।

कमिश्नर ने नेशनल हाईवे, एचएसवीपी, एफएमडीए और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीम के साथ मिलकर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार के निर्देशों के अनुसार जलभराव की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश की जा रही है।