May 5, 2024

Corona Update: बीते 24 घंटे में आए 2.40 लाख मामले, 3741 मरीजों की मौत

New Delhi/Alive News: देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भले ही गिरावट दर्ज की जा रही हो लेकिन कोविड से होने वाली रोजाना मौतें अभी भी चिंता का विषय हैं। बीते 24 घंटे में देश में 2.40 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 3741 मरीजों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 2,40,842 नए मामले दर्ज किए गए है। इसी के साथ अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,65,30,132 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड से होने वाली दैनिक मौतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में देश में 3741 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना से होने वाली मौतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को 4194 मरीजों की जान गई थी, जबकि रविवार को 3741 मरीजों ने अपनी जान से हाथ धोया है। अबतक 2,99,266 लोग वायरस की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में 3.55 लाख से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर गए हैं। मौजूदा समय में देश में 28,05,399 मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि देश में 19,50,04,184 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है