May 12, 2024

कोरोना को कहरः स्थगित हुई राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा, दो जनवरी को थे पेपर

Chandigarh/Alive News: कोरोना महामारी एक बार फिर भयावह हालात की ओर बढ़ रही है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। ऐसे में महाराष्ट्र में बड़ा फैसला लेते हुए राज्य सेवा परीक्षा को टालना पड़ा है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, एमपीएससी द्वारा महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 को स्थगित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- mpsc.gov.in पर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

इससे पहले, परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली थी। दो जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हो जाएंगे, जो 07 से 9 मई, 2022 तक आयोजित होने वाली है। अधिक विवरण अब आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 
 
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा इस राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 02 जनवरी, 2022 को राज्य भर में निर्धारित किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाना था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।  परीक्षा 2 अलग-अलग पेपर के लिए आयोजित की जाएगी- पेपर- I सामान्य अध्ययन के लिए होगा और पेपर- II एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए होगा।

दोनों पेपर 200- 200 अंकों के होंगे और उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा।आधिकारिक अधिसूचना स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। नोटिस को ध्यान से पढ़ें और डाउनलोड करें। आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।