May 19, 2024

डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद है मक्के की रोटी, पढ़िए खबर

Health/Alive News: सर्दियां शुरू होतेही सरसों का साग और मक्की की रोटी ज्यादातर घरों मेंबनाकर खाई जाती है। लेकिन क्या आप जानतेहैं, मक्की की रोटी सिर्फ स्वाद की वजह सेही नहीं बल्कि सेहत के लिए इसके अनगिनत फायदों को देखतेहुए भी लोगों के बीच खानी पसंद की जाती है। जी हां, मक्का, जिसेभुट्टा, मकई और कॉर्नके नाम सेभी पहचाना जाता है, विटामिन-ए, बी, ई के साथ आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीज, सेलेनियम, पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों सेभरपूर होता है। सर्दियों मेंइसके नियमित सेवन सेब्लड प्रेशर सेलेकर वेट लॉस तक में फायदा मिलता है। मक्की की रोटी खाने से मिलने वाले ऐसे ही अनगिनत
फायदों के बारे में न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल बता रहे हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट वरुण कत्याल कहतेहैंकि मक्की का आटा, मकई सेतैयार किया जाता है, जो कि सर्दियों मेंउत्तरी भारत का पारंपरिक भोजन है। मक्की के आटे में कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होतेहैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप सेआवश्यकता होती है। मक्की के आटे मेंविटामिन ए, के और सी के अलावा आयरन, फास्फोरस, जिंक और एंटी एं ऑक्सीडेंट भी प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है।

सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह सेलोग बीमार ज्यादा पड़तेहैं। लेकिन इस मौसम में मक्के का सेवन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर आपको बीमार पड़ने से बचा सकता है। मक्के में मौजूद जिंक और विटामिन इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

शरीर मेंबनाए रखें गरमाहट सर्दियों में शरीर का तापमान कम होनेसेव्यक्ति को ठंड ज्यादा लगती है। ऐसे में बॉडी को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।मक्के की तासीर गर्महोती है, जिसकी वजह सेशरीर मेंगरमाहट बनी रहती है।

एनीमिया की समस्या से राहत शरीर में खून की कमी में सुधार करने के लिए भी मक्की की रोटी का सेवन किया जा सकता है। मक्की की रोटी गेंहू की रोटी की तुलना मेंआसानी से पच जाती है। साथ ही इसमें मौजूद जिंक, आयरन और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की वृद्धि में अहम भूमिका निभाते हैं। जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है और व्यक्ति को एनीमिया की समस्या मेंराहत मिलती है।

डायबिटीज रखे कंट्रोल सर्दियों में खानपान में बदलाव और शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मक्के का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। मक्के में फाइबर अधिक पाया जाता है, जो इंसुलिन को बैलेंस रखने में मदद करता है। जिससे ब्लड में शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है।