June 24, 2024

गलियों में जमा हुआ दूषित पानी, छह महीने से लोग परेशान

Faridabad/Alive News : वार्ड 7 की जवाहर कॉलोनी की सारन स्कूल के पीछे गली नबर 2 में काफी समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है गली में सीवर का दूषित पानी जमा होने से स्थानीय लोग परेशान है। गली में दूषित पानी जमा होने के कारण लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो गली में दूषित पानी जमा होने के कारण इस मार्ग से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। गली में एकत्रित सीवर का गंदा पानी स्थानीय निवासियों के बीच विभिन्न बीमारियों का कारण बना है। गंदे पानी से उठ रही बदबू के कारण लोगों का मोहल्ले में रहना भी मुश्किल हो गया है।

क्या कहना है लोगों का
हमारे यहां काफी समय से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है इसकी वजह से घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।काफी बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कर्मचारी स्थाई समाधान नही कर रहे हैं।
-विक्रम सिंह राठौर, स्थानीय निवासी

बदबू के कारण हमारा यहां रहना मुश्किल हो रहा है। स्कूल के बच्चे गंदगी से होकर गुजर रहे हैं ।बीमारी बढ़ने का खतरा बना हुआ है
-नीतेश, स्थानीय निवासी

क्या कहना है अधिकारी का
इसकी उनके पास कोई शिकायत नही आई है। आपके माध्यम से अभी पता चला है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-पदमभूषण, कार्यकारी अभियंता नगर निगम फरीदाबाद।