March 8, 2026

रोशन नगर तन्नु हत्याकांड में साजिशकर्ता ननद भी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : रोशन नगर तन्नु हत्याकांड में ननद काजल को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ननद को अदालत में पेश कर जेल भेजेगी। पुलिस सास ससुर को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। अभी पति की तलाश में है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार रोशन नगर निवासी अरुण ने अपनी पत्नी तन्नु राजपूत के 24 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना पुलिस चौकी नवीन नगर को दी थी।

फोटो कैप्शन: पुलिस की हिरासत में तन्नु हत्याकांड की साजिशकर्ता ननद काजल

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 20 जून को तन्नु की लाश को घर के सामने के एक गड्ढे से बरामद किया गया था और ससुर भूप सिंह व साजिशकर्ता सास सोनिया को गिरफ्तार किया था।

पुलिस में ननद काजल की भूमिका की भी जांच की और पाया कि घटना के दिन ननद ने तन्नु की लाश को गड्ढे में दबवाने में अपने पिता भूप सिंह व भाई अरुण की सहायता की थी। जब लाश को गड्ढे में दबा जा रहा था तब वह वहां पर निगरानी कर रही थी।