May 21, 2024

कांग्रेस पार्टी सिंबल पर लड़ेगी नगर निगम और मेयर चुनाव : उदयभान

Faridabad/Alive News : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान ने कहा है कि फरीदाबाद व गुरुग्राम में होने वाले नगर निगम और मेयर का चुनाव कांग्रेस पार्टी सिम्बल पर लड़ेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की महंगाई व भ्रष्टाचार की नीतियों को लेकर घर-घर दस्तक देकर भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर करेंगे।

इस अवसर पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ओपी भाटी, फरीदाबाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन सिंगला, विजय कुमार, विजय सिंगला, संतलाल, लक्ष्मण प्रसाद, विनीत कुमार, संदीप वर्मा सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करके मजबूत किया जा रहा है क्योंकि बूथ मजबूत होगा, तभी पार्टी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में फरीदाबाद का समुचित विकास हुआ था, जबकि भाजपा के आठ सालों में केवल और केवल झूठ और विकास के नाम पर घोटाले हुए है, नगर निगम का 200 करोड़ और हरियाणा फार्मेसी काउंसिल घोटाला इसका जीता जागता उदाहरण है।