April 20, 2024

सनातन धर्म मंदिर में आयोजित भागवत कथा में कांग्रेसी नेता विजय प्रताप

Faridabad/Alive News : एनएच 3 स्थित सनातन धर्म मंदिर में विश्व शांति को लेकर भागवत महापुराण का कांग्रेसी नेता और बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने शिरकत की।

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी, वेद व्यास ने महाभारत। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी नासा के वैज्ञानिक जो खोज करते हैं, वह भी हमारे महापुरुषों की किताबों का अध्ययन करके अपनी खोज करते हैं। वेद व्यास ने पूरे ब्रह्मण्ड का ज्ञान लिखा, ग्रंथ लिखे, लेकिन उनके मन को शांति नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने एक दिन नारद से पूछा कि मैंने ज्ञान तो इतना लिख दिया, मगर मेरे मन को शांति नहीं मिली। तो नारद ने कहा कि शांति तो भक्ति में है। जब आप ईश्वर के प्रति समर्पित हो जाते हैं, तो आपके मन को शांति मिलती है।