Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के परिचालन मंडल बल्लभगढ़, सेक्टर-6 में आज उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण का आयोजन किया जाएगा। बिजली विभाग के बल्लभगढ़ डिवीजन के कार्यकारी अभियंता संजय मंगला ने बताया कि सुबह साढ़े दस से दोपहर साढ़े बारह बजे तक उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई होगी। गलत बिलिंग, मीटर रीडिंग, कनेक्शन, मीटर और वोल्टेज से संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी। ऐसे मामलों में सुनवाई होगी, जिन पर कोई कोर्ट केस लंबित न हो और शिकायत की राशि 50 हजार रुपये तक हो। उपभोक्ताओं को शिकायत का विस्तृत विवरण सत्यापित फॉर्म के साथ देना होगा।
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर आज होगी सुनवाई

