October 28, 2026

जिले में कोरोना के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए समिति गठित

Faridabad/Alive News: जिलाधीश यशपाल ने जिला में कोविड-19 केसों पर कड़ा नियंत्रण करने के लिए, कोविड से संबंधित दुर्भावनाओं पर अंकुश लगाने के लिए और कोराना रोगियों देखभाल के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत फरीदाबाद ज़िला में इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है।

यह समिति अस्पतालो में फीस की ओवरचार्जिंग की जाँच करने और इससे संबंधित अन्य शिकायतों से निपटन करेगी। समिति के सदस्य जिला फरीदाबाद में अस्पतालों द्वारा मरीजों के साथ दुर्भावना की आने वाली शिकायतों की भी जांच करेगी। समिति में सम्बंधित क्षेत्र का इंसीडेंट कमांडर, सम्बंधित क्षेत्र का सहायक पुलिस आयुक्त और सम्बंधित एसएमओ को शामिल किया गया है।