October 2, 2024

सर्दी और कोहरे ने बढ़ाई लोगो की मुसीबत, दो दिन का रेड अलर्ट जारी

Chandigarh/Alivenews: पश्चिमी हवाओं में नमीऔर बर्फीली हवाओं के रुख के कारण शाम होते ही कोहरा छाने लगाता है। रात व दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। इस कारण से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली गंभीर शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। 

कोहरे और खराब मौसम की वजह से अधिकांश ट्रेनें एक से 15 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ठंड से बचने के लिए रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम, पैसेंजर हॉल, बुकिंग हॉल फुल हो रहे हैं। मंगलवार को भी दर्जनभर ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। सबसे लेट गोरखपुर से अमृतसर तक चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस करीब 15 घंटे देरी से पहुंची। 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि तापमान में ज्यादा गिरावट भी फलों व सब्जियों समेत अन्य फसलों के लिए नुकसानदायक है। कहीं-कहीं सरसों की फसल में फलियां आ रही हैं। ज्यादा ठंड के कारण फली में दाने कम व कमजोर बनते हैं। कहीं फूल आ रहे हैं तो फूल बनने की प्रक्रिया रुक जाती है। हालांकि तापमान बढ़ने पर यह दोबारा से शुरू भी हो जाती है। इसके अलावा ज्यादा से ठंड के प्रभाव से सब्जियों के पौधे झुलस जाते हैं। भारी ठंड से सरसों की फसल को बचाने के लिए उसमें पानी लगाए। गेहूं में अगर जरूरत हो तो पानी लगाए। अगर गेहूं के पत्तों में पीलापन आ रहा है तो जिंक व यूरिया का छिड़काव करें। 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि छह जनवरी तक शीतलहर चलेगी। इस दौरान राज्य में उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। आठ जनवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके बाद हवाओं की दिशा और गति बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।