April 28, 2024

सीएम फ्लाइंग और निगम अधिकारियो ने पॉलिथीन व्यापारी पर की कार्यवाही

Faridabad/Alive News : सीएम फ्लाइंग और निगम की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए कपड़ा मार्केट व्यापारी कुलदीप से 8 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया है। टीम ने व्यापारी का 25 हजार का चालान भी किया है। टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही की है।

निगम अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कपड़ा मार्केट का व्यापारी कुलदीप प्रतिबंधित पॉलिथीन का निर्माण और बेचने का कार्य कर रहा है। जिसपर वृहस्पतिवार को सीएम फ्लाइंग और नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 8 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद किया है।

नोडल अधिकारी बिसन तेवतिया ने बताया कि नगर निगम लगातार प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल और निर्माण करने वालों का चालान कर रही है। यदि कोई इस्तेमाल करता हुआ पाया गया तो किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम की 41 टीमों ने वृहस्पतिवार को शहर के अलग अलग हिस्सों से 28 लोगों का चालान कर 19 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।