Faridabad/Alive News: पर्यावरण संरक्षण और पुराने कपड़ों के सही निस्तारण के लिए फरीदाबाद में 5 से 7 सितंबर तक कपड़ा संग्रह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का आयोजन टीम ग्रीन हैंड्स और आरईएसपीयूएन संस्था, नगर निगम व जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।
इस दौरान शहर के 21 तय किए गए ड्रॉप प्वाइंट्स पर लोग अपने पुराने और अनुपयोगी कपड़े, सॉफ्ट टॉयज़, अंडरगारमेंट्स, देवी-देवताओं के वस्त्र, गलीचे, बेडशीट, तौलिए, परदे आदि जमा कर सकते हैं। खास बात यह है कि फटे और जले कपड़े भी यहां स्वीकार किए जाएंगे, जिन्हें रीसायकल कर सही तरीके से निस्तारित किया जाएगा।
निगमायुक्त ने बताया कि यह पहल “हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान” के तहत की जा रही है। इसका उद्देश्य फरीदाबाद को टेक्सटाइल वेस्ट मुक्त बनाना और कपड़ों के पुनः उपयोग व पुनर्चक्रण को बढ़ावा देना है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में जुड़े और अपने अनुपयोगी कपड़े दान कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। निगमायुक्त ने कहा कि ग्रीन और हेल्दी फरीदाबाद के सपने को साकार करने के लिए प्रशासन और नागरिकों को मिलकर काम करना जरूरी है।
ड्रॉप प्वाइंट्स और संपर्क नंबर इस प्रकार हैं: एनआईटी – सुमेधा लूथरा – 9891060069, सेक्टर 8 – सार्थक – 9711996989,सेक्टर 9 – शालिनी छबलानी – 8586870055, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 14 – ललित सिंघल – 9811903906, सेक्टर 15 – डॉ. सविता – 9811232696, सेक्टर 16 – सुनेजा मेडिकोस – 9818366316, सेक्टर 17, 264 – गोयल नर्सिंग होम – 8882879872, सेक्टर 19 – प्रतिभा जुनेजा – 9810136905, सेक्टर 21डी – डॉ. सोनिया – 9990123126, तरंग ऑर्चिड, सेक्टर 28 –दिव्या– 9810905265, अशोका एन्क्लेव 2, सेक्टर 37 – सुमीत टंडन – 9818542941, सेक्टर 49 – रितु – 9910132262, ओमैक्स स्पा विलेज, सेक्टर 78 (अरश अस्पताल के पास) – वंदना – 8826841611, पुरी आनंदविलास, सेक्टर 81 – तुलिका – 9871664666, बीपीटीपी पार्क 81, सेक्टर 81 – कासमा – 9210950602, टॉवर 5 हॉल एसपीआर सोसायटी, सेक्टर 82 – प्रीति – 8130839982, ग्रांड्यूरा, सेक्टर 82 – अर्चना गुप्ता – 8076027196, पुरी प्रणयाम, सेक्टर 85 – नीरू वर्शनेय – 9910930014, समर पाम्स सोसायटी, सेक्टर 86 – डॉ. मंदाकिनी शुक्ला – 9871472641, पियूष हाइट्स सोसायटी, सेक्टर 89 – सीमा कौल – 8287417353, सेक्टर 89 – रचना सागर – 9805092625

