May 3, 2024

स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल को क्लेरिकल एसोसिएशन ने दिया समर्थन

Faridabad/Alive News: सोमवार को 20वे दिन स्वास्थ्य कर्मचारियों की राज्य स्तरीय हड़ताल को क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि जो मांग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद द्वारा की जा रही है वह जायज है। हरियाणा सरकार को स्वास्थ्य कर्मियों को 35400 वेतनमान देना चाहिए क्योकि बढ़ती महंगाई में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना चाहिए।

इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश चौधरी व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार तथा अपने पदाधिकारियों के साथ संदीप जैन, दीपक गोयल, दिलबाग सिंह, श्याम सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ कर्मचारी कार्यकर्ता धरनास्थल पर मौजूद रहे।