April 16, 2024

लाल डोरे से सबंधित दावे और आपत्तियों का ग्रामसभा में होगा निपटान: शमशेर सिंह

Palwal/Alive News : जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह नेहरा ने बताया कि जिला के खंड की ग्राम पंचायत मिल्कगनी, कारना व डूंगरपुर के लाल डोरे के अंदर का ड्राफ्ट व नक्सा मालिकों के नाम सहित सर्वे ऑफ इंडिया से प्राप्त हो गए हैं, जोकि सार्वजनिक स्थान चौपाल पर आमजन के अवलोकन हेतु उपलब्ध हैं, जिस पर ग्राम पंचायत गांव स्तरीय कमेटी द्वारा निर्धारित सार्वजनिक स्थान पर इन पंचायतों में 22 जनवरी से 21 फरवरी 2022 तक सुबह 11 बजे से शाम 2 बजे तक हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 26 के तहत ग्रामवासियों से गांव के लाल डोरा के अंदर प्रोपर्टी से संबंधित दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। तत्पश्चात आगामी 22 फरवरी 2022 को इन दावे व आपत्तियों के निपटान के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा।