April 18, 2024

लाखों की नगदी और गहनों पर चोरो ने किया हाथ साफ

Faridabad/Alive News : पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद स्मार्ट सिटी में बदमाशों के हौसले लागातार बुलंद हो रहे है। हाल ही में मुजेसर थाना स्थित सेक्टर-23 में मां, बेटे को बंधक बनाकर लाखों रुपए के आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, संजय कॉलोनी निवासी दीपिका ने अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराते समय बताया कि 2 मई की रात को वह अपने बेटे के साथ सो रही थी। तभी देर रात करीब 2 बजे हथियारबंद चार बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने मां, बेटे दोनों को बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने पीड़िता से चाकू की नोक पर अलमारी की चाबी मांगी और करीब 1 घंटे के अंदर घर में रखे सभी सोने, चांदी के आभूषण व नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर चारो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।