March 8, 2026

कुंदन ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने निगम आयुक्त से की मुलाकात, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Faridabad/Alive News: कुंदन ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-89 के छात्रों ने सोमवार को फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की।

छात्रों ने प्लास्टिक प्रदूषण, स्वच्छता और पुनर्चक्रण जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। निगम आयुक्त ने बच्चों को प्लास्टिक के नुकसान और उसके विकल्पों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भविष्य की दिशा तय करती है, इसलिए बच्चों का स्वच्छता अभियान में भाग लेना सराहनीय है।

इसके बाद छात्रों ने निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ की शपथ ली। उन्होंने वादा किया कि वे अपने जीवन में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

निगम के स्पेशल ऑफिसर (सैनिटेशन) एशवीर सिंह ने बच्चों को समझाया कि अपने घर और आसपास का इलाका साफ रखना क्यों जरूरी है और यह कैसे किया जा सकता है। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर कमल अरोड़ा भी मौजूद रहीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल आगे भी जागरूकता अभियान चलाता रहेगा और बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता रहेगा।