September 13, 2026

विद्यासागर इंटर्नेशनल स्कूल में बच्चों को साफ़ सफ़ाई के प्रति किया जागरुक

Faridabad/Alive News : बल्लभगढ़ स्थित वार्ड नं- 36 में निगमायुक्त यशपाल यादव के द्वारा स्वच्छ फरीदाबाद मिशन के तत्वाधान में विद्यासागर इंटर्नेशनल स्कूल में बच्चों को साफ़ सफ़ाई के प्रति जागरूक किया और बच्चों से संवाद कर उनसे कूड़े को कूड़ेदान में डालने, कूड़ेदान के कूड़े को इको ग्रीन में डालने, स्कूल के साथ साथ घर के अंदर व बाहर भी सफ़ाई करने की अपील की।

इस आयोजन में दुर्गेश शर्मा, एनजीओ पार्टनर, वार्ड कमेटी 36 की टीम से हेमराज शर्मा सुषमा यादव, संगीता नेगी, वीरेंद्र सैनी मनोज गुप्ता, देवराज शर्मा वार्ड- 36 के वेंडर धर्मेंद्र यादव इकोग्रीन सुपरवाइजर अशोक रावत मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक टीम के सदस्य राहुल, मनीष, जय, स्नेहा, प्रगति, ज्योति उपस्तिथ रहे।