October 29, 2026

मुख्यमंत्री ने एनआईटी बस अड्डे का किया उद्धधाटन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Faridabad/Alive News: आज एनआईटी बस अड्डे का उद्धधाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। जिसपर एन.आई.टी विधायक नीरज शर्मा ने सरकार पर सरकारी संपत्तियों को बेचकर झूठी वाहवाही लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार फरीदाबाद के लोगो को बताए की कितने में उन्होने इस बस स्टेंड को प्राईवेट कम्पनी को बेचा है, इसमें कितनी दुकानें सरकार की है और कितनी प्राईवेट कम्पनी की है।

विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि 70 साल में जो भी देश-प्रदेश की पूंजी बनी यह भाजपा सरकार उसे बेचने का काम कर रही है। पीपीपी मॉडल के नाम पर अरबों रुपये की यह संपत्ति सरकार ने निजी हाथों में दे दी है और सरकार ऐसे ही 5 और बस अड्डों को बेचने की योजना बना रही है।