May 3, 2024

मुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यालय पर फहराया पार्टी का झंड़ा

Faridabad/Alive News: हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भाजपा 44वें स्थापना दिवस पर फरीदाबाद में पार्टी का झंड़ा फहराते हुए कहा कि संसद में दो सीटों से अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाली भाजपा इस बार 400 पार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वोटिंग तक वे घर न बैठें, बल्कि पब्लिक में जाकर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर गर्व के साथ जनता के बीच जाएं और वोट मांगे। जनता का आशीर्वाद भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ है, इसलिए इस बार भी हरियाणा से सभी दसों लोकसभा सीटें जिताकर मोदी के पास भेजेंगे।

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भाजपा कार्यालय अटल कमल में झंडा फहराने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी की अब तक की यात्रा का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 6 अप्रैल 1980 को स्थापना हुई। दो सीट से शुरू हुई यात्रा 303 पर चली गई है। देश आज एक सुर में बोल रहा है अबकी बार 400 पार। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास का एक नया आयाम छुआ है। उन्होंने 2024 में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार हरियाणा में देख रहा हूं। जनता का मैंडेट लेकर तीसरी बार हरियाणा में कमल का फूल खिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी अपने मुख्यमंत्री का जबरदस्त एवं भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने मुख्यमंत्री का जिला कार्यालय पर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य संदीप जोशी, लोकसभा संयोजक अजय गौड़ आदि नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत कियाI