Faridabad/Alive News: हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन 18 एवं 19 सितम्बर 2025 को जिला फरीदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 18 सितम्बर को प्रातः साढ़े ग्यारह बजे उपायुक्त कार्यालय, फरीदाबाद (कमरा नंबर 603, छठी मंज़िल, कॉन्फ्रेंस हॉल) में पलवल एवं फरीदाबाद के मामलों की सुनवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर 2025 को प्रातः ग्यारह बजे पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद में कानूनी अधिकारों, साइबर अपराध, पीओएसएच एवं पीओसीएसओ अधिनियम से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर साढ़े तीन बजे एनआईटी स्थित गोल्ड क्लब, फरीदाबाद में चेयरपर्सन महापौर एवं नगर निगम फरीदाबाद के निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक करेंगी, जिसमें साइबर अपराध, पीओएसएच, पीओसीएसओ एवं अन्य कानूनी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को विधिक प्रावधानों और सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना है।

