March 9, 2026

सीईटी परीक्षा 2025 : परीक्षार्थियों ने आइडियल स्कूल के सेंटर पर दी परीक्षा, कडे रहे सुरक्षा के इंतजाम

Faridabad/Alive News : प्रदेशभर में चल रही सामान्य पात्रता परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा आयोजित की जा रही है। आयोग ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही सीईटी की परीक्षा के दूसरे दिन अगवांपुर के जगमाल एन्क्लेव के आइडियल पब्लिक स्कूल में सुरक्षा इंतजाम के बीच परीक्षा हुई।

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों के दस्तावेजों और बॉयोमीट्रिक की जांच पुलिसकर्मियों द्वारा की गई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान पत्रों को सावधानी पूर्वक चेक किया गया, जिससे परीक्षा में अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से हो सके।  पुलिस की मौजूदगी से परीक्षार्थियों को सुरक्षा का भरोसा भी मिला। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी।