Faridabad/Alive News: सेक्टर-23 के दक्षिण हरियाणा बिजली निगम कार्यालय पर मंगलवार के दिन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे से सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण (सीसीजीआरएफ) की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक की अध्यक्षता सर्कल के अधीक्षक अभियंता (परिचालन मंडल) जितेंद्र सिंह ढुल करेंगे। सीसीजीआरएफ की बैठक में दोपहर 12 बजे से अधीक्षक अभियंता (परिचालन मंडल) जितेंद्र सिंह ढुल पचास हजार से ऊपर की शिकायतों की सुनवाई करेंगे।
यह जानकारी एनआईटी परिचालन मंडल की कार्यकारी अभियंता उर्मिला रानी ने देते हुए बताया कि वह खुद साढे 12 बजे से पचास हजार से कम की शिकायतों की सुनवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि इस सीसीजीआरएफ की बैठक में उन्हीं उपभोक्ताओं की सुनवाई की जाएगी जिनके गलत बिलिंग, गलत रीडिंग, कनेक्शन, मीटर व वोल्टेज से संबंधित शिकायत होगी। उन्होने यह भी बताया कि उन शिकायतों की सुनवाई नहीं होगी जिन पर कोर्ट केस चल रहा है। उपभोक्ता को सीसीजीआरएफ की बैठक में शिकायत देने के लिए पूरी जानकारी सत्यापन फार्म के साथ देनी होगी ताकि उपभोक्ताओं की शिकायत का जल्द समाधान हो सके।

