Delhi/Alive News: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2026 की अंतिम डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। 10वीं की परीक्षा 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल तक चलेगी।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2026 से शुरू होंगी। ठंड की वजह से कुछ स्कूलों में प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट 6 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। बोर्ड के अनुसार, इस साल देश-विदेश से करीब 45 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। डेट शीट बनाते समय यह ध्यान रखा गया है कि दो पेपरों के बीच पर्याप्त गैप हो और जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं से टकराव न हो।
क्लास 10 की परीक्षा मैथमेटिक्स से और क्लास 12 की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, आंत्रप्रेन्योरशिप और शॉर्टहैंड से शुरू होगी।
पूरी डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर देखी जा सकती है।

