June 6, 2026

सीबीएसई 10वीं परिणाम: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अनिकेत कुशवाहा ने 98.4% अंकों के साथ लहराया परचम

Faridabad/Alive News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सेक्टर-37 स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय के छात्र अनिकेत कुशवाहा ने सर्वश्रेष्ठ 5 विषयों के आधार पर 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही उत्कर्ष गर्ग ने 97% और सान्वी पांडेय ने 96.8% अंक प्राप्त कर दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस वर्ष विद्यालय के कुल 44 विद्यार्थियों ने 90% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। सभी विषयों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है।

विषयवार 90% से अधिक अंक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी
स्कूल के अंग्रेजी विषय में 99 विद्यार्थी, वहीं आईटी विषय में 82 विद्यार्थी, हिन्दी विषय में 52 विद्यार्थी, गणित में 41 विद्यार्थी, एस.एस.टी में 35 विद्यार्थी, सांईस में 23 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय के चेयरमैन सोहन लाल गुप्ता एवं निदेशक भास्कर गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के शैक्षणिक स्तर एवं समर्पित प्रयासों का परिचायक है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कौशिक ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन, मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रमाण है।