April 28, 2024

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 99.37 छात्र पास

Delhi/AliveNews: सीबीएसई कक्षा बारहवीं के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज दोपहर दो बजे कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्‍ट आज दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किए है। छात्र अपना रिजल्ट अन्य आधिकारिक पोर्टल, results.nic.in, cbse.gov.in cbse.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी परिणाम देख सकते है।

बता दें कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 14.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है। आंतरिक मूल्यांकन से मिले नंबरो से जो छात्र संतुष्ट नहीं होंगे उन्हे परिक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

इस साल लड़कियो का पास प्रतिशत 0.54 बेहतर रहा है। लड़कियों ने लड़को से अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़को का पास प्रतिशत 99.13 रहा जबकि लड़कियों का 99.67 रहा है। इस वर्ष 99.37 फिसदी छात्र पास हुए है।