June 6, 2026

फरीदाबाद में प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार, 110 किलो मांस और कार बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बेचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी अनखीर की टीम ने यह कार्रवाई की और एक सैंट्रो कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 20 मार्च को पल्ला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि कुछ लोग गाड़ी में मांस भरकर गांव बड़खल की एक दुकान पर उतार रहे हैं। शिकायत में नजीर और ताहीर, निवासी फतेहपुर तगा के नाम सामने आए।

शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़खल गांव की दुकान से करीब 110 किलो मांस बरामद किया। इस मामले में थाना सूरजकुंड में हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम 2015 के तहत केस दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस चौकी अनखीर प्रभारी संजय कुमार की टीम ने नजीर और ताहीर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की सैंट्रो कार (DL-03-CBR-8519) भी जब्त की गई।

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने 5-6 दिन पहले ही दुकान किराये पर ली थी और मांस को बेचने के लिए फतेहपुर तगा से लाए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।