April 19, 2024

दहेज प्रताड़ना के आरोप में चार पर केस दर्ज

Palwal/Alive News : शादी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी रेणू के अनुसार कैंप कॉलोनी निवासी संतोष ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी पलवल के इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी कैलाश के साथ 28 फरवरी वर्ष 2019 को हुई थी।

शादी में मायके पक्ष ने यथा संभव दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद से ही अधिक दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पीड़िता को पति, देवर सन्नी, मोनू व ससुर अशोक ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर ही घर वापस आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।