April 28, 2024

छह गाड़ियों से टकराई कार, टोल प्लाजा पर खड़े तीन लोगो की मौत

Badra/Alive News: मुंबई में गुरुवार रात करीब 10.15 बजे भिसाद सड़क हादसा हुआ। जिसमे तीन लोगों की मौत हो गयी। वही नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही कई गाड़िया भी श्रतिग्रस्त हो गयी। बता दें कि यह घटना मुंबई के बांद्रा की है।

मुंबई पुलिस के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.15 बजे एक कार वर्ली से बांद्रा जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर तेज रफ्तार कार एक गाड़ी से भिड़ गई, जिससे वह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह कार दो-तीन और गाड़ियों से टकरा गई। डीसीपी ने आगे बताया कि तेज रफ्तार कार ने करीब नौ गाड़ियों और एक दर्जन लोगों को टक्कर मारा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, नौ लोग घायल है, जिनका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि दो घायलों की हालत अत्यंत नाजुक है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।