Chandigarh/Alive News: जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार द्वारा ईद की छुट्टी को रद्द किए जाने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ईद की सार्वजनिक छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश में तबदील कर हरियाणा सरकार ने एक बड़े वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्मनिरपेक्ष देश में सभी धर्म के लोगों को पूरी धार्मिक स्वतंत्रता है और अपने धर्म का पालन करने की पूरी आज़ादी और सुविधा मिलती है। ऐसे में मुस्लिम समाज के बड़े पर्व ईद-उल-फितर पर हमेशा से देश के हर राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहता है लेकिन हरियाणा सरकार ने वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने का बहाना बनाकर इस अवकाश को प्रतिबंधित अवकाश में बदल दिया है जो कि पूरी तरह ग़ैरज़रूरी और ग़लत है।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि देश की हर राज्य सरकार 31 मार्च की छुट्टी के बावजूद वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन का काम सही तरीके से करने जा रही है और यहाँ तक कि केंद्र सरकार भी ईद की छुट्टी होने के