April 20, 2024

कैबिनेट मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Faridabad/Alive News: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार लोगों की मूलभूत सुविधाओं को उनके घर पर ही ऑनलाइन करने का प्रयास कर रही। ऑनलाइन सरकारी सेवाएं देकर सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास सरकार कर रही है। इसके बावजूद भी लोगों की जो भी समस्याएं हैं। वे बेहिचक होकर किसी भी समय उनके कार्यालय में आकर कर सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को यह बात अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए कही। उन्होंने आज करीब 5 दर्जन लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याएं सुनने उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन पर ही दिशा निर्देश दिए।

सरकार का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का समाधान ऑनलाइन उनके घर पर ही मिले। उसके बावजूद भी जो सामुहिक या निजी समस्याएं हैं या अन्य सामाजिक सरोकार के कोई कार्य से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए वह किसी कार्यालय में आकर इसके बारे अवगत करवा सकते हैं।