May 4, 2024

कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Palwal/Alive News: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद गांधी सेवा आश्रम पहुंचकर उन्होंने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने गांधी आश्रम के प्रांगण में पौधारोपण करते हुए सभी को पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का सन्देश दिया। इस अवसर पर आश्रम के प्रधान देवीचरण मंगला ने परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा का स्वागत किया।

इस अवसर पर होडल के विधायक एवं हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर, विधायक पलवल दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीण डागर, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, उपायुक्त कृष्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, एसडीएम वैशाली सिंह, सहित आश्रम के अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे।