November 5, 2026

कैबिनेट मंत्री ने अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण

Faridabad/Alive News: प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को बल्लबगढ़ अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। वहीं मंडी में धान और बाजरा सहित अन्य फसलों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। मण्डी में प्राइवेट एजेंसियों और सरकारी एजेंसी खरीद कर रही है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा किसानों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोई परेशानी नहीं आने देंगे।
प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आगामी छठ पर्व को लेकर शहर में बनाए जा रहे छठ घाटों का भी निरीक्षण किया।

बता दें कि बल्लभगढ़ विधानसभा में करीब 14 छठ घाट बनवाए गए हैं। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने छठ पर्व पर आम जनता को ना हो कोई परेशानी उसके लिए पुलिस को भी उचित दिशा निर्देश भी दिए।