May 3, 2024

कैबिनेट मंत्री और सांसद ने होली मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथी की शिरकत

Faridabad/Alive News: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व सांसद नायब सिंह सैनी ने होली मिलन समारोह में शिरकत की। होली मिलन कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने कहा कि आज बल्लभगढ़ में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहीद गुलाब सिंह सैनी सामुदायिक भवन बनाकर उनके सैनी समाज को बहुत बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि बल्लबगढ़ के राजा शहीद राजा नाहर सिंह और शहीद गुलाब सिंह सैनी की ऐतिहासिक नगरी है उन्हें यहां आकर काफी खुशी हुई है।

खनन एवं कौशल विकास मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी का बल्लभगढ़ की धरा पर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र और ब्रिज क्षेत्र का एक गहरा नाता है। अगर ब्रज क्षेत्र में मथुरा बरसाने में भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं हुई हैं, तो उनका कर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र रहा है।

इस अवसर पर राकेश गुर्जर,बुद्धा सैनी , बृजलाल शर्मा , पारस जैन,सुभाष सैनी ,उमा सैनी ,प्रताप भाटी ,बबली प्रधान , ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बबली , योगेश शर्मा सतवीर शर्मा, हरिकिशन,विनोद वशिष्ट, अशोक, जितेंद्र बंसल सहित कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।