May 17, 2024

मेले का आयोजन कर निगम अधिकारी बताएंगे प्रतिबंधित पॉलिथीन के विकल्प

Faridabad/Alive News: सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने बारे नगर निगम द्वारा बहुत से कदम उठाये जा रहे है। जिसके लिए नगर निगम फरीदाबाद ने पैंतालीस (45) टीमों का गठन किया गया है और प्रत्येक टीम में 3-3 कर्मचारी लगाये गये है। यह निगम के सभी वार्डो में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध केे बारे न केवल आम जनता को जागरूक करेगे बल्कि दोशियो के चालान भी करेंगे।

अतिरिक्त निगम ने प्लास्टिक के बारे जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों की भी टीमें बनाई है जो आम जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध केे बारे अवगत करेंगे। निगम द्वारा 2 जुलाई से 15 अगस्त तक वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया हुआ हैं, जिसके दौरान न केवल सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में जागरूकता प्रदान की जा रही है, बल्कि उल्लंघनकर्ताओं के परिसर से प्लास्टिक को भी जब्त किया जा रहा है।

नगर निगम फरीदाबाद ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे दुकानदारों केे हाल ही में 1084 चालान जारी किए हैं और 8,26,100 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं। निगम द्वारा 880 किलो प्लास्टिक को जब्त किया और उनसे 2.33 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।

30 और 31 जुलाई को निगम द्वारा सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 15, फरीदाबाद में एक विकल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वार्ड समितियों के सदस्य, गैर सरकारी संगठन, जन प्रतिनिधि, पूर्व नगर पार्षद, धार्मिक संघों आदि के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा जो मेले में भाग लेंगे और सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे विभिन्न विकल्प बतायेगेें।