April 19, 2024

पैसों के लेनदेन मामले में जीजा ने साले को मारी गोली, मामला दर्ज

Faridabad/Alive News : ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर-19 स्थित शिव कॉलोनी में पैसों के के लेन-देन मामले में एक जीजा ने अपने ही साले को गोली मार दी। उसी दौरान घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल पीड़ित की हालत स्थिर बनी हुई है। घायल की पहचान शिव कॉलोनी निवासी मोहम्मद शादाब के रूप में हुई है। वह यहां अपने परिवार के साथ रह रहा था। शादाब के जीजा यूपी के बुलंदशहर निवासी इरफान पर गोली चलाने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादाब और इरफान के बीच रुपयों का लेन-देन था। सोमवार को इरफान शिव कॉलोनी में शादाब के घर आया था। रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई। इसी दौरान इरफान ने शादाब पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।