May 11, 2024

Bridal Fashion : लाल नहीं इस बार Brides ट्राई करें कलरफुल चूड़ा

शादी में परफेक्ट दिखने के लिए आउटफिट, मेकअप, ज्वैलरी और फुटवियर ही नहीं बल्कि चूड़ा व कलीरे भी खास होने चाहिए क्योंकि इससे दुल्हन का रूप और भी निखर कर आता है।

दुल्हन को चूड़ा शादी के कई महीनों बाद तक पहने रखना होता है इसलिए इसका चुनाव भी सावधानी से करना चाहिए ताकि शादी के बाद भी नई-नवेली दुल्हन का लुक कायम रहे। वहीं मार्कीट में चूड़ों की डिफरैंट शेड्स, पैटर्न और कलर की खूब डिमांड हो रही है।

वैसे तो ज्यादातर दुल्हनें शादी पर लाल चूड़ा पहनती हैं। लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है। मगर, बदलते फैशन के साथ चूड़े के रंग में भी बदलाव आया है। अब लाल रंग के साथ-साथ दुल्हनों में सफेद, नीले रंग के चूड़े का क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आपकी शादी भी जल्द होने वाली है तो यहां से कलरफूल डिजाइन का चूड़ा देख सकते हैं।