March 7, 2026

घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक ब्रेजा कार चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

शिकायतकर्ता हरीश रावत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रात को अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो कार गायब थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि तीन नकाबपोश बदमाश कार लेकर फरार हो गए।

फुटेज में साफ दिख रहा है कि रात करीब एक बजे एक शिफ्ट कार वहां आकर रुकती है। उसमें से दो लोग उतरते हैं और ब्रेजा का लॉक खोल देते हैं। इसके बाद दोनों बदमाश कार लेकर फरार हो जाते हैं। चोरी से पहले बदमाशों ने घर के बाहर लगी स्ट्रीट लाइट भी बंद कर दी थी।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।