March 7, 2026

जनवरी 2026 में बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा फोर्टिफाइड सरसों तेल

Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रदेश सरकार की पहल के तहत जनवरी 2026 में बीपीएल या एएवाई परिवारों को फोर्टिफाइड सरसों तेल रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पीपीपी में सत्यापित वार्षिक आय 1.80 लाख रूपये तक वाले पात्र परिवारों को प्रति माह 2 लीटर सरसों तेल दिया जाएगा।

लाभार्थियों को यह तेल 30 रूपये प्रति लीटर व 100 रूपये प्रति 2 लीटर की दर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से मिलेगा। तेल एफएसएसएआई प्रमाणित, सीलबंद और पैकेज्ड बोतलों में वितरित किया जाएगा।

हैफेड व हर-हिथ द्वारा तेल की आपूर्ति कॉनफेड के फोकल प्वाइंट पर की जाएगी, जबकि गुणवत्ता और मात्रा की नियमित जांच जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा की जाएगी। योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाना है।