March 8, 2026

देसी कट्टा रखने व उपलब्ध करवाने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखाओं की अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने देसी कट्टा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को पुछताछ के बाद अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार छह अगस्त को क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने अपने गुप्त सुत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर 48 इंक्लेव नंगला निवासी अतुल (उम्र 20) को देशी कट्टा सहित काबू किया।

पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देसी कट्टा को 7000 रुपये में मैनपुरी उत्तर प्रदेश से रितिक(19) नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाया था।

आगामी कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने उत्तर प्रदेश मैनपुरी निवासी रितिक (उम्र 19) को भी गिरफ्तार कर लिया है।