March 12, 2026

बम निरोधक दस्ते ने मेट्रो स्टेशन सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Faridabad/Alive News : वीरवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम ने मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्ठा का जायजा लिया। इस दौरान मेट्रो पुलिस स्टेशन ओल्ड के थाना प्रबंधक मौके पर मौजूद रहे। टीम में नवीन कुमार स्टेशन मैनेजर, जसवंत सिंह हेड एससी, सीआईएसफ स्टाफ, आरके दलेर इंस्पेक्टर, आरके रंजन सब इंस्पेक्टर, QRT और सीआईएसफ स्टाफ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दरअसल, शहर में सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए पंजाब में हुई घटनाओं को देखते हुए एनसीआर एरिया में सतर्कता बढ़ाई गई है। शहर में सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए फरीदाबाद पुलिस के सभी थाना प्रबंधक द्वारा एरिया के मौजीज व्यक्ति, RWA प्रधान इत्यादि को सुरक्षा की दृष्टि से अगाह किया गया है। एरिया के किरायेदारों, ड्राइवर, सहायक, मेड, इंत्यादी व्यक्ति जो उनके एरिया में रहते हैं की वेरिफिकेशन कराएं। बाहरी, अजनबी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पुलिस को जरूर सूचित करें।