May 19, 2024

स्कूली विद्यार्थी पढ़ेंगे हरियाणा का गौरवशाली इतिहास, राह ग्रुप फाउंडेशन करेगा मदद

Faridabad/Alive News : “हरियाणा को जानो” नामक पुस्तक को 10 से अधिक लेखकों और 20 एक्सपर्ट की मदद से तैयार किया गया है। यह पुस्तक महज 75 रुपये में उपलब्ध होगी। हरियाणवीं संस्कृति से लोगों को अवगत कराने के लिए ग्रुप फाउंडेशन नामक संस्था ने ‘हरियाणा को जानो’ नामक पुस्तक तैयार की है। प्रदेश के इतिहास में यह पहली ऐसी रंगीन पुस्तक है, जिसमें मानचित्रों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े चित्रों से लेकर हरियाणवीं शब्दावली की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है।

इस पुस्तक में प्रदेश की भौगोलिक संरचना, मिट्टी के प्रकार, कृषि व पशुपालन, सिंचाई व्यवस्था, उत्पादन में जिलावार स्थिति, बागवानी, प्रमुख फल, सब्जियों, मसालों और फूलों एवं उनके उत्पादन क्षेत्रों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है। इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख उद्योग धंधों एवं उत्पादन क्षेत्रों, प्रमुख खनिज पदार्थों व उनके प्राप्ति स्थलों का भी विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश की वन्य सम्पदा, वन्य जीव संरक्षण, हरियाणा के राष्ट्रीय उद्यानों, प्रदेश के संरक्षण रिजर्व, प्रदेश सामुदायिक संरक्षण क्षेत्रों, प्रशासनिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, रेलवे, मैट्रों परियोजनाओं, वायु परिवहन, नगर निकाय पंचायती राज, नगर निकायों, प्रदेश के पर्यटन स्थलों, वेशभूषा, आभूषण, लोक नृत्यों, हरियाणा में मूर्तिकला, प्रमुख लोक गीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नाट्य, प्रमुख सांगी आदि से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई है।

इस पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थी विधानसभा, वर्तमान मंत्रीमण्डल, संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व, हरियाणा के राज्यपाल, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों, प्रशासनिक संरचना, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के ब्रांड अम्बेसडरों, भूकम्प प्रभावित जोन पानी की किल्लत वाले जिलों, प्रदेश की जलवायु, वर्षा, तापमान, आद्रर्ता, जिलावार सभी जिलों की विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस पुस्तक में हरियाणा प्रदेश में होने वाली वर्षा, मिट्टी, जलवायु, तापमान, भूकंप संभावित क्षेत्रों, एन.सी.आर. में शामिल जिलों, ड्रार्क जोन में तब्दील होते ब्लॉकों, विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक विषयों को मानचित्रों के साथ दिया गया है।

इस पुस्तक को विश्व स्तरीय मानकों के साथ बीस से अधिक एक्सपर्ट ने तैयार किया है। इस पुस्तक में वर्तमान हरियाणा की उपलब्धियों, महात्मा गांधी की गिरफ्तारी हरियाणा के पलवल जिले में होने, देश के पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना हरियाणा के कलोई झज्जर में होने से लेकर हरियाणा के सेना वीरों व खिलाडिय़ों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके 80 ऐसे जानकारियाँ दी गई हैं। जिनमें हरियाणा प्रदेश देश में अव्वल स्थान रखता है।

इस पुस्तक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस दूसरी पुस्तकों के मुकाबले इसका मूल्य बेहद कम रखा गया है। आमतौर पर किसी अच्छे प्रकाशन की ब्लैक एण्ड वाईट पुस्तक का मुल्य 200 रुपये से कम नहीं होता। यह पुस्तक रंगीन है और इसका मूल्य 75 रुपये ही रखा गया है। यहां संस्था का मकसद हरियाणवीं संस्कृति का प्रचार- प्रसार करना है।