March 29, 2024

ऑटो मैक्स कंपनी में फटा बॉयलर, दो श्रमिक झुलसे

Faridabad/Alive News : सीकरी स्थित एक निजी कंपनी में शनिवार सुबह बॉयलर फटने से दो-तीन श्रमिक झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ऑटो मैक्स कंपनी में सुबह दस बजे अचानक बॉयलर फट गया। इसमें नीरज और तरूण नामक श्रमिक झुलस गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से नीरज को बीके अस्तपाल में रेफर कर दिया गया। 

बताया जा रहा है कि कंपनी में तेल बनाने का काम होता है। शनिवार सुबह काम शुरू होते की बॉयलर फट गया। इस दौरान दो श्रमिक इसकी चपेट में आने से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।