Faridabad/Alive News: एसजीएम नगर स्थित ब्लू बर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने ‘संकल्प – एक संगठित प्रयास’ वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्जवलित और बच्चों के स्वागत गीत से हुआ।
समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और नाटक के माध्यम से पर्यावरण बचाओ, पानी बचाओ, वृक्ष बचाओ जैसे संदेश देकर आए हुए अभिभावक और अतिथियों को भावनात्मक संदेश दिया। स्कूल के संस्थापक रमेश दत्ता और सुमन दत्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

स्कूल की प्रिंसिपल नलिनी मोहन ने पूरे वर्ष की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारियां भी पैदा कर रहा है जोकि भविष्य में समाज के काम आयेगी।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर ध्रुव दत्ता और एनआईटी पांच नंबर ब्रांच की प्रिंसिपल किम्मी दत्ता, एडमिन विपला सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

