Faridabad/Alive News: नव प्रयास सेवा संगठन की ओर से आज रविवार जवाहर कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में 101वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला रेडक्रॉस सोसायटी से पुरुषोत्तम सैनी ने शिरकत की।
इस रक्तदान शिविर में करीब 51 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को राम जुनेजा, पुरुषोत्तम सैनी, सुनील यादव और भुवनेश्वर शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया।
रक्तवीरों को संबोधित करते हुए हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम तीन बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बीमारों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जिससे समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा भाव को मजबूती मिलती है।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के पुरुषोत्तम सैनी ने कहा कि जब युवा पीढ़ी सेवा कार्यों में आगे आती है तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव पड़ती है। रक्तदान न केवल जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करता है, बल्कि सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों को भी सशक्त बनाता है।
नव प्रयास सेवा संगठन के संस्थापक सुनील यादव ने बताया कि संस्था अब तक 100 रक्तदान शिविर आयोजित कर चुकी है और आज 101वां शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा एकत्र किया गया रक्त केवल सिविल अस्पताल को ही दिया जाता है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर डोनर कार्ड के माध्यम से मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
इस अवसर पर व्यापारी लालचंद जिंदल, सुरेंद्र गोयल, प्रेमवीर शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, सुरेंद्र रावत, सचिन तंवर, सुमित रावत, रमेश जोशी, अनिल यादव, नरेंद्र सुंदर सेठी, राकेश खटाना, वीरेंद्र सिंह चंदेल, गौरव कपूर, सुनील सेन, अशोक कुमार, अशोक पौद्दार, मनीष सिंह, मंजू सिंह, हिमांशी गर्ग, चंद्रकांत, पुष्पलता, प्रदीप कुमार, राज लखनपाल, राजेश कुमार, राजेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित
रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा: राम जुनेजा

