June 6, 2026

फरीदाबाद: ब्लॉक स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता में विजेताओं का जिला स्तर के लिए हुआ चयन, देखें पूरी लिस्ट

फरीदाबाद में योगासन प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन करते प्रतिभागी

Faridabad/Alive News : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आज खेल परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में ब्लॉक स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता-2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन आयुष विभाग फरीदाबाद, हरियाणा योग आयोग, फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, खेल विभाग और शिक्षा विभाग फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी डॉ. कर्मवीर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए योग को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का आधार बताया और सभी से नियमित योग अभ्यास अपनाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ ब्लॉक के अंडर-18 तथा 18-55 वर्ष आयु वर्ग के बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न पारंपरिक योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मनीषा लांबा, जिला योग समन्वयक डॉ. सीमा एवं योग विशेषज्ञ डॉ. विकास विशेष रूप से उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है

फरीदाबाद ब्लॉक (Faridabad Block)
अंडर-18 बालक वर्ग:
1. भविष्य (प्रथम) | 2. ऋषभ कुमार (द्वितीय) | 3. आदित्य राज (तृतीय) | 4. अंश सिंह (चौथा) | 5. वंशु ठाकुर (पांचवां)
अंडर-18 बालिका वर्ग: 1. मेहर अनेजा (प्रथम) | 2. अर्पिता (द्वितीय) | 3. समृद्धि (तृतीय) | 4. भूमिका (चौथा) | 5. अंकिता (पांचवां)
18-55 पुरुष वर्ग: 1. कुनाल (प्रथम) | 2. ऋषिकांत (द्वितीय)
18-55 महिला वर्ग: 1. अंजली (प्रथम) | 2. अनन्या (द्वितीय) | 3. जयंती (तृतीय) | 4. गुंगुन कुमारी (चौथा) | 5. ऋषिता (पांचवां)

बल्लभगढ़ ब्लॉक (Ballabhgarh Block)
अंडर-18 बालक वर्ग:
1. अक्षत गुप्ता (प्रथम) | 2. अर्नव (द्वितीय) | 3. हार्दिक पंचाल (तृतीय) | 4. बदल कुमार चौहान (चौथा) | 5. विमलेश (पांचवां)
अंडर-18 बालिका वर्ग: 1. अंशिका (प्रथम) | 2. कीर्ति (द्वितीय) | 3. यशिका (तृतीय) | 4. कनिका (चौथा) | 5. वंशिका (पांचवां)
18-55 पुरुष वर्ग: 1. बलवीर (प्रथम) | 2. आनंद चौधरी (द्वितीय) | 3. नारायण सिंह (तृतीय) | 4. अंकित कुमार (चौथा)
18-55 महिला वर्ग: 1. कोमल (प्रथम) | 2. संगीता शर्मा (द्वितीय) | 3. निर्मला कुमारी (तृतीय) | 4. मुस्कान (चौथा) | 5. गरिमा (आनंद)

अब 09 जून को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो 09 जून 2026 को फरीदाबाद में ही आयोजित होगी।

फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सेक्रेटरी जनरल अंकुर सिंह एवं सेक्रेटरी श्याम कुमार ने आयोजन का सफल संचालन किया। वहीं, आयुष विभाग के लगभग 25 योग सहायकों ने निर्णायक और तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाई। अंत में आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को आगामी जिला प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।