March 8, 2026

नगरोटा में बीजेपी की देवयानी राणा की धमाकेदार जीत, बडगाम में पीडीपी की बढ़त बरकरार

Bihar/Alive News: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और बडगाम विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह 8:00 बजे से चल रही है।

‘2024 की तरह 2025 में भी मतदाताओं ने दिया आशीर्वाद’; राणा
जम्मू के नगरोटा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने कहा कि उन्हें लगातार जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 2024 में जिस तरह नगरोटा के मतदाताओं ने उन्हें समर्थन दिया था, उसी तरह 2025 में भी हर घर और हर परिवार ने बढ़-चढ़कर उनका साथ दिया है।

नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा की जीत
नगरोटा उपचुनाव में भाजपा की देवयानी राणा ने जीत दर्ज की है। देवयानी को 42 हजार से अधिक वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह रहे। 

बडगाम उपचुनाव में राउंड 6/17 तक की स्थिति
बडगाम उपचुनाव में छठे राउंड की गिनती में जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के आगा सैयद मुंतजिर मेहदी 2034 मतों से आगे हैं। जबकि जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के आगा सैयद महमूद अल-मोसावी उनको कांटे की टक्कर दे रहे हैं।

नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा 24755 वोटों से आगे
नगरोटा उपचुनाव में लगातार 10वें राउंड की गितनी तक भाजपा की देवयानी राणा आगे हैं। देवयानी को कुल 39561 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह हैं।

बडगाम में चौथे राउंड में पीडीपी हुई आगे
बडगाम उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती के चौथे राउंड में जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी 1091 मतों से आगे हो गए हैं। जबकि जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के आगा सैयद महमूद अल-मोसावी उनको कांटे की टक्कर दे रहे हैं।

नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा 23523 वोटों से आगे
नगरोटा उपचुनाव में लगातार 8वें राउंड की गितनी तक भाजपा की देवयानी राणा 23523 वोटों के अंतर से आगे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह हैं।

बडगाम में लगातार दूसरे राउंड में नेकां आगे
बडगाम उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती के दूसरे राउंड में जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद महमूद अल-मोसावी 481 मतों से आगे हैं। जबकि जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आगा सैयद मुंतज़िर मेहदी उनको कांटे की टक्कर दे रहे हैं।

नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा 13653 वोटों से आगे
नगरोटा उपचुनाव में लगातार 5वें राउंड की गितनी तक भाजपा की देवयानी राणा 13653 वोटों के अंतर से आगे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह हैं। 

चौथे राउंड की गिनती तक भाजपा की देवयानी राणा आगे
नगरोटा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती के चौथे राउंड में भाजपा की देवयानी राणा आगे हैं, उन्होंने 10592 वोटों के अंतर से बढ़त बनाकर रखी है।